Nifty क्या है? Sensex vs Nifty [2022] | Nifty Kya Hai in Hindi?

क्या आप भी Share Market में इन्वेस्ट करते हो या अभी शुरू कर रहे हो तो आपने Nifty और Nifty 50 जैसे वर्ड्स को जरूर सुना होगा। लेकिन बहुत लोग Nifty का क्या मतलब है यह नहीं जानतें हैं, इसलिए इस ब्लॉग पोस्ट में मैंने Nifty के बारे में सभी जानकारी को बताया है। 

अगर आप आसान भाषा में यह जानना चाहते हैं की Nifty क्या है? और कैसे काम करता है? तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं – Nifty Kya Hai

आपने बहुत बार यह सुना होगा की Nifty का अंक ऊपर उठा है और कभी Nifty का अंक निचे गिरा है, ऐसा क्यों होता है इसे भी हम इस ब्लॉग पोस्ट में समझेंगे। 

 तो चलिए जानतें हैं की Nifty क्या होता है? – What is Nifty in Hindi

Nifty क्या है? – Nifty Kya Hai in Hindi?

Nifty दो शब्दों से मिलकर बना है “National Stock Exchange + Fifty“, Nifty एक सूचकांक है जिसमें NSE के टॉप 50 कम्पनीज लिस्टेड रहती है। 

NSE एक स्टॉक एक्सचेंज है जिसपर 7000 से भी अधिक कम्पनीज लिस्टेड है और उसमें से जो टॉप 50 कम्पनीज होती हैं जिनका मार्किट वैल्यू और ग्रोथ सबसे अधिक होता है उन्हें Nifty 50 इंडेक्स पर लिस्ट किया जाता है। 

NSE स्टॉक एक्सचेंज भारत का नंबर एक्सचेंज है और BSE दूसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज है। जब Nifty 50 में लिस्टेड कम्पनीज को फायदा होता है तो Nifty का अंक बढ़ता है और जब टॉप 50 कम्पनीज अच्छा परफॉर्म नहीं करती हैं तो Nifty के अंक गिरते हैं। 

Nifty 50 के अलावा भी NSE स्टॉक एक्सचेंज के कई और भी इंडेक्स हैं जैसे की NIFTY IT, NIFTY Bank, and NIFTY Next 50; यह Futures and Options (F&O) का हिस्सा है। 

Nifty का क्या काम है?

Nifty का काम होता है NSE स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड 7000 से भी अधिक कम्पनीज में से जो टॉप 50 कम्पनीज है जिसका मार्किट वैल्यू बाकियों से अधिक है और अच्छे से ग्रो कर रही है उनका लिस्ट बनाना और अपने Nifty 50 इंडेक्स पर लिस्ट करना। 

जिन भी टॉप 50 कम्पनीज को Nifty पर लिस्ट किया जाता है उनका ग्रोथ काफी अच्छा होता है और उनका revenue भी अधिक रहता है इसलिए उनके शेयर की कीमत भी काफी अधिक रहती है। 

जब तक Nifty 50  कम्पनीज का परफॉरमेंस अच्छा रहता है तब तक इसका अंक बढ़ता है और जैसे ही कंपनी का परफॉरमेंस ख़राब होता है तो Nifty 50 का भी अंक घटता है। 

साल 1999 में Nifty 50 का अंक करीब 890.90 था और साल 2022 में इसका अंक 17,356 के आसपास था यानी इसने 23 सालों में 1848% का return दिया था। 

Nifty और अर्थव्यवस्था का सम्बन्ध 

हमारे देश की अर्थव्यवस्था का हाल अगर जानना है तो आप Nifty 50 के प्रदर्शन को देखकर समझ सकते हैं, देश की अर्थव्यवस्था इस बात पर निर्भर करती है की उस देश में लोग कितना अधिक कमा रहे हैं और कितना अधिक खर्च कर रहे हैं। 

जितना अधिक लोग कमायेंगे उतना अधिक वे शेयर मार्किट जैसे की Nifty 50 कम्पनीज में इन्वेस्ट करेंगे और जितना अधिक लोग उस कंपनी में इन्वेस्ट करेंगे उतना अधिक कंपनी के शेयर का प्राइस बढ़ेगा और जितना अधिक कंपनी के शेयर का प्राइस बढ़ेगा उतना ही अधिक Nifty 50 का अंक भी बढ़ेगा। 

तो अगर Nifty 50 के अंक अधिक बढ़ रहा है इससे आप यह अंदाज़ा लगा सकते हैं की देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट बढ़ रहा है क्यूंकि लोग अधिक कमा रहे हैं और खर्च कर रहे हैं लेकिन अगर Nifty 50 का अंक गिर रहा है तो इससे आप यह समझ सकते हैं की देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट घट रहा है। 

Nifty कैसे बनता है?

Nifty 50 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) का सबसे महत्वपूर्ण सूचकांक है, जो मुंबई में स्थित है। यह 50 ब्लू-चिप शेयरों के प्रदर्शन को एनालाइज करता है और उसका रिपोर्ट देता है। 

NSE में कुल 7000 से भी अधिक कम्पनीज लिस्टेड है लेकिन उसमे से सिर्फ उन 50 कम्पनीज के स्टॉक को लिस्ट किया जाता है जिनका मार्किट वैल्यू सबसे अधिक होता है और इसके साथ कुछ criteria भी पूरा करना होता है। 

Nifty 50 में कम्पनीज को शामिल करने के लिए गवर्नमेंट के अधिकारी, स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारी और बड़े बड़े अर्थशास्त्री भी शामिल होते हैं उसके बाद उन टॉप 50 कम्पनीज को Nifty 50 में लिस्ट किया जाता है। 

लेकिन अगर Nifty 50 की कंपनी का परफॉरमेंस और मार्किट वैल्यू लगातार घटता है तो उसे Nifty 50 लिस्ट से बाहर भी कर दिया जाता है। 

Nifty और Sensex में क्या अंतर है?

जैसे की मैंने आपको बताया है की Nifty दो शब्दों से मिलकर बना है “National Stock Exchange + Fifty“, Nifty एक सूचकांक है जिसमें NSE  के टॉप 50 कम्पनीज लिस्टेड रहती है। 

NSE एक स्टॉक एक्सचेंज है जिसपर 7000 से भी अधिक कम्पनीज लिस्टेड है और उसमें से जो टॉप 50 कम्पनीज होती हैं जिनका मार्किट वैल्यू और ग्रोथ सबसे अधिक होता है उन्हें Nifty 50 इंडेक्स पर लिस्ट किया जाता है। 

Sensex दो शब्दों से मिलकर बना है “Senstitive” + “Index“, यह एक सूचनांक है जो की BSE में लिस्टेड टॉप 30 कम्पनीज का लिस्ट बताता है। 

BSE (Bombay Stock Exchange) एक स्टॉक एक्सचेंज हैं और उसमें जिस टॉप 30 कम्पनीज में सबसे अधिक trading होता है उसी लिस्ट को sensex कहा जाता है। 

Sensex स्टॉक इंडेक्स का निर्माण साल 1986 में किया गया था। दुनिया भर के Analyst, Sensex को analyze करके यह समझते हैं की भारत की economy कैसी है और कैसी रहेगी। 

Sensex में भारत के उन 30 सबसे बड़ी कंपनियों का लिस्ट होता है जिसमें लोग सबसे अधिक इन्वेस्ट करते हैं और जो की बड़ी बड़ी कंपनियां होती है। 

Nifty के फायदे

Nifty 50 इंडेक्स में निवेश करने से आपको उनके सेक्टर के 50 लीडर्स में निवेश करने को मिलता है। तो आप अपने आप को लंबे समय में भारी धन संचय करने का एक बड़ा मौका देते हैं। और यदि आप इंडेक्स म्यूचुअल फंड के माध्यम से निवेश करते हैं तो निफ्टी 50 इंडेक्स में निवेश करना सुविधाजनक, आसान और लागत प्रभावी हो सकता है।

अगर आप भी Nifty 50 की कम्पनीज में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आप इंडेक्स म्यूच्यूअल फण्ड के इन्वेस्ट कर सकते हैं क्यूंकि इंडेक्स म्यूच्यूअल फण्ड का return, Nifty 50 के return के बराबर होता है। 

पिछले 20 सालों में Nifty 50 का औसत return करीब 14% के आसपास रहा है। 

What is Bank Nifty in Hindi?

जिस तरह से Nifty पर NSE के टॉप 50 कम्पनीज को लिस्ट किया जाता है उसी तरह Bank Nifty पर भारत में 12 सबसे बड़े और भरोसेमंद बैंक के स्टॉक लिस्ट किये जाते हैं। 

आप Bank Nifty को देख कर यह पता लगा सकते हो की भारत का बैंकिंग सेक्टर फायदे में चल रहा है की घाटे में। कई ट्रेडर्स Bank Nifty में IntradayTrading करते हैं और अच्छे खासे पैसे कमाते हैं। 

Bank Nifty पर लिस्टेड सभी बैंक का नाम निचे दिया गया है। 

  • Kotak Mahindra Bank Ltd
  • HDFC Bank Ltd
  • IndusInd Bank Ltd
  • ICICI Bank Ltd
  • Axis Bank Ltd
  • State Bank Of India
  • Bandhan Bank Ltd
  • Bank Of Baroda
  • The Federal Bank Ltd
  • IDFC First Bank Ltd
  • Punjab National Bank

अभी तक आप यह जान गए होंगे की Nifty क्या होता है? Nifty और Sensex में क्या अंतर् है? अगर आप शेयर मार्किट में निवेश करते हैं तो आपको Nifty के बारे में सभी जानकारी जरूर होना चाहिए। 

अगर आप शेयर मार्किट से 13-14% का return आसानी से कमाना चाहते हैं तो आप Nifty के किसी भी 3-4 स्टॉक में 5-10 सालों के लिए इन्वेस्ट करके ऐसा कर सकते हैं। 

कभी भी किसी भी स्टॉक में इन्वेस्ट करने से पहले खुद का रिसर्च करें और विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें। 

जरुरी लेख :

सबसे सस्ते Share कौनसे है? जो 1000% return दे सकें

Equity क्या होता है? आसानी से समझें

हमें आशा है की यह ब्लॉग पोस्ट पढ़ने के बाद आपके सवाल Nifty क्या है? (Nifty Kya Hai) कैसे काम करता है? इसका जवाब आपको आसानी से मिल गया होगा। 

FAQ 

Q: What is Nifty 50 in Hindi?

Ans: जैसा की आपको पता है की Nifty पर NSE के टॉप 50 स्टॉक लिस्ट किये जाते हैं इसलिए Nifty को ही Nifty 50 भी कहा जाता है। 

Q: What is Nifty Full form in Hindi?

Ans: Nifty का फुल फॉर्म है “National Stock Exchange Fifty”

Leave a Comment