IIT का फुल फॉर्म क्या है? | IIT Ka Full Form Kya Hai in Hindi?

दोस्तों क्या आप जानते हैं की IIT क्या है? और IIT का फुल फॉर्म क्या है?, आज के समय में भारत में ऐसे कई विद्यार्थी हैं जो की IIT की पढाई करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम है की IIT में एडमिशन कैसे लिया जाता है? इस आर्टिकल में आप जानोगे की IIT का फुल फॉर्म क्या है और किस तरह आप IIT में एडमिशन ले सकते हो (IIT Ka Full Form in Hindi).

क्या आपको पता है की जो भी IIT पास कर लेता है फिर उसे दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों जैसे की गूगल, फेसबुक, और माइक्रोसॉफ्ट में जॉब आसानी से मिल आता है. यही सोच कर 12 वी पास करने के बाद कई विद्यार्थी सीधे IIT में एडमिशन लेने की कोशिश करते हैं और वे सफल नहीं हो पाते. 

इसलिए आप IIT में एडमिशन कैसे ले सकते हैं इसकी जानकारी होना काफी जरुरी है, जो की आप इस आर्टिकल में जानने वाले हो. तो चलिए सबसे पहले यह जान लेते हैं की IIT का फुल फॉर्म क्या है.

IIT का फुल फॉर्म क्या है? (IIT Ka Full Form Kya Hai in Hindi)

IIT का Full Form है Indian Institute of Technology और हिंदीं में इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहा जाता है. IIT की स्थापना भारत सरकार द्वारा की गयी है जिसका उद्देश्य है टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होनहार वैज्ञानिक और इंजीनियर का निर्माण करना. 

IIT Colleges in India in Hindi

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में IIT को एक उच्च स्तरीय शिक्षा का केंद्र माना जाता है. आज के समय में भारत में कुल 23 IIT के कॉलेज हैं जो की अलग अलग राज्यों में स्थित है.

भारत में सबसे पहली बार साल 1951 में भारत सरकार ने IIT खड़गपुर का स्थापना किया था, IIT संस्थान Autonomus होते हैं अर्थात इनके संस्थान में सभी कोर्स इनके नियम के हिसाब से ही चलता है.

यह भी पढ़ें :

IIT में एडमिशन कैसे लें?

किसी भी IIT कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको दो एग्जाम देने होंगे जिसे निचे बताया गया है.

1. JEE Main 

2. JEE Advance 

ये दोनों एग्जाम देने के बाद आप IIT कॉलेज में एडमिशन ले सकते हो, लेकिन सबसे पहले आपको JEE Main का एग्जाम पास करना होगा उसके बाद JEE Advance का एग्जाम पास करना होगा, JEE Advance में अच्छा रैंक प्राप्त करने के बाद आप IIT कॉलेज में एडमिशन ले सकते हो.

JEE Main में रैंक प्राप्त करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट ही JEE Advance का एग्जाम दे सकते हैं, उसके बाद JEE Advance में रैंक प्राप्त करने वाले टॉप 1 लाख स्टूडेंट IIT College में एडमिशन ले सकते हैं.

JEE Main क्या है?

JEE Main का फुल फॉर्म है Joint Entrance Examination यह एक एंट्री लेवल परीक्षा है जिसे देकर आप B. E. और B. Tech के कॉलेज में एडमिशन ले सकते हो, इसका परीक्षा एक साल में 4 बार होता है फरवरी, मार्च, अप्रैल, और मई के महीनो में.

JEE Main की परीक्षा भारत के 13 भाषाओँ में लिया जाता है, लेकिन सिर्फ JEE Main की परीक्षा देकर आप IIT कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते हो इस परीक्षा को देने के बाद आपको JEE Advance की परीक्षा भी देना होता है.

JEE Advance क्या है?

IIT कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए JEE Advance के परीक्षा का आयोजन किया जाता है, इसे भारत में मौजूद सभी IIT कॉलेजेस में से बारी बारी कोई एक कॉलेज आयोजन करता है.

यह भी पढ़ें :

IIT में एडमिशन के लिए शर्तें?

अब तक आप यह जान ही गए होंगे की IIT में एडमिशन लेने के लिए आपको JEE Main और JEE Advance का एग्जाम देना ही होगा इसी के साथ ही IIT में एडमिशन के लिए कुछ और भी शर्ते हैं जिसे निचे बताया गया है.

  • IIT  में एडमिशन के लिए स्टूडेंट को 12 वी पास होना जरुरी है.
  • 12 वी में 75% से अधिक अंक होना चाहिए. 
  • 11 वी और 12 वी में Physics और Maths विषय को पढ़ना जरुरी है इसके साथ ही तीसरे विषय के रूप में आप Biotechnology या Chemistry ले सकते हो. (SC और ST कास्ट के लिए प्रतिशत में कुछ छूठ है)

IIT की तैयारी कब से शुरू करें?

कई स्टूडेंट IIT की तैयारी 12 वी के बाद शुरु करते हैं और बाद में सही जानकारी न होने की वजह से वे लोग IIT में एडमिशन नहीं ले पाते हैं, IIT की तैयारी शुरू करने का सबसे अच्छा समय होता है 10 वी के बाद यानी की 11 वी कक्षा से.

जैसे ही आप 11 वी कक्षा में प्रवेश करते हैं आपको तभी से ही IIT की तैयारी करने के लिए अच्छे क्लास को ज्वाइन कर लेना चाहिए इससे आप JEE Main और JEE Advance के एग्जाम को क्रैक कर लोगे और उसके बाद तो IIT में एडमिशन पक्का है.

भारत में कुल कितने IIT कॉलेज हैं?

वर्तमान समय में भारत में कुल 23 IIT के कॉलेज हैं, सभी IITकॉलेज का नाम निचे बताया गया है.

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धारवाड़
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जोधपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंदौर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वाराणसी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तिरुपति
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पलक्कड़
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रोपड़
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भिलाई
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गोवा
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मंडी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जम्मू
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धनबाद

IIT करने के फायदे?

IIT करने के कई सारे फायदे हैं जिन्हे निचे अच्छे से बताया गया है.

  • जब आप IIT की पढाई पूरी कर लेते हो तब आपको करोड़ों में Package मिलता है.
  • IIT की पढाई पूरी करने के बाद आप एक Brilliant व्यक्ति बन जाते हो.
  • आपको दुनिया के सबसे बड़ी कम्पनीज जैसे की माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ओरेकल, और फेसबुक जैसी कंपनियों में जॉब मिलता है.
  • आप दुनिया के किसी भी कंपनी में Internship कर सकते हो.

Conclusion :

हमें आशा है यह लेख पढ़ने के बाद आपके सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे जैसे की IIT का फुल फॉर्म क्या है? (IIT Ka Full Form Kya Hai in Hindi), IIT क्या है?, और IIT में एडमिशन कैसे लिया जाता है?

अगर आपके कुछ सुझाव हैं तो आप अपने सुझाव कमेंट में लिख कर हम तक पंहुचा सकतें हैं और अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस Article को आप Share जरूर करें.

Leave a Comment