Last updated on June 11th, 2021 at 10:17 pm
दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन नहीं बनना चाहता है लेकिन दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के लिए क्या क्या करना पड़ता है वह तो कोई ऐसा व्यक्ति ही बता सकता है जो की इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पदवी पर मौजूद हो. वैसे तो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का सरताज सबसे अधिक समय तक Bill Gates के पास था लेकिन इस समय वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं. इस आर्टिकल में आप जानोगे की दुनिया का सबसे आमिर व्यक्ति कौन है? – Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai.
आप शायद सोचते होंगे की Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं लेकिन आप गलत हैं इस वक्त एलोन मस्क भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं. दुनिया की सबसे चर्चित पत्रिका Forbes हर साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची निकालता है.
Forbes की सूचि में समय समय पर बदलाव होते रहता है और इसी साल (2021) Forbes ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की एक नयी सूचि को निकाला है, तो चलिए जान लेते हैं की इस वक्त दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है (Duniya Ka Sabse Amir Vyakti Kaun Hai).
घर बैठे महीनें का 50,000 कमाएं
दुनिया का सबसे अमीर आदमी ? – Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai
Forbes द्वारा निकाले गए नए लिस्ट में जेफ़ बेज़ोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, Forbes के अनुसार इस समय जेफ़ बेज़ोस के पास $176 Billion (13 लाख करोड़ रूपए) की सम्पति है. जेफ़ बेज़ोस अमेज़न कंपनी के मालिक हैं जिसकी वजह से ये दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

वैसे कुछ समय पहले एलोन मस्क दुनिया के सबसे आमिर व्यक्ति थें लेकिन अब नहीं हैं, एलोन मस्क की कंपनी Spacex की मार्किट वैल्यू है करीब $100 Billion (7.3 लाख करोड़ रूपए), एलोन मस्क का मुख्य Income Source है Tesla और SpaceX. निचे दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची दी गयी है.
क्रमांक | नाम | देश | कंपनी | संपत्ति |
---|---|---|---|---|
1 | जेफ़ बेज़ोस | अमेरिका | Amazon | $176 Billion |
2 | बर्नार्ड अर्नोल्ट और परिवार | फ्रांस | LVMH | $152 Billion |
3 | एलोन मस्क | अमेरिका | Tesla | $150 Billion |
4 | बिल गेट्स | अमेरिका | Microsoft | $122 Billion |
5 | मार्क ज़ुकरबर्ग | अमेरिका | $97.9 Billion | |
6 | जौंग शंशान | चीन | Nongfu Spring | $94.4 Billion |
7 | लैरी एलिसन | अमेरिका | Oracle | $89.4 Billion |
8 | वारेन बफ़ेट | अमेरिका | Berkshire Hathaway | $88.6 Bilion |
9 | लैरी पेज | अमेरिका | $79.2 Billion | |
10 | सर्गे ब्रिन | अमेरिका | $77 Billion |
तो चलिए अब यह भी जान लेते हैं की भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?. वैसे तो भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों के लिस्ट में समय समय पर बदलाव होते रहता है लेकिन पिछले 13 सालों से लगातार मुकेश अम्बानी ही भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.
मुकेश अम्बानी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं उनकी कुल संपत्ति है करीब $74 Billion (5 लाख करोड़ रूपए), इनका मुख्य इनकम Source है गैस, आयल, और पेट्रोकेमिकल्स लेकिन आज के समय में मुकेश अम्बानी टेलीकॉम और E-commerce के क्षेत्र में भी बृद्धि कर रहे हैं.

मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी Jio इस समय भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है इसकी कुल मार्किट वैल्यू $72 Billion है. मौजूदा समय में जिओ के Subscriber की संख्या करीब 40 करोड़ के आसपास है.
निचे भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट दी गई है.
क्रमांक | नाम | संपत्ति |
---|---|---|
1 | मुकेश अम्बानी | $74 Billion |
2 | गौतम अडानी | $26.5 Billion |
3 | शिव नाडार | $21.7 Billion |
4 | राधाकिशन दमानी और परिवार | $18.9 Billion |
5 | उदय कोटक | $15.8 Billion |
6 | लक्ष्मी मित्तल | $14.2 Billion |
7 | साइरस पूनावाला | $11.4 Billion |
8 | सुनील मित्तल और परिवार | $10.1 Billion |
9 | कुमार बिरला | $9.5 Billion |
10 | दिलीप सांघवी | $9.4 Billion |
Conclusion :
हमें आशा है की यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपके सवाल दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? – Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai इसका जवाब आपको मिल गया होगा, आप यह भी जान गए हो की भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है. ऊपर बताया गया लिस्ट समय समय पर बदलते रहता है.
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें, आप अपने विचार और सुझाव निचे कमेंट में लिखकर हमें बता सकते हैं.

विकास तिवारी इस ब्लॉग के मुख्य लेखक हैं. इन्होनें कम्प्यूटर साइंस से Engineering किया है और इन्हें Technology, Computer और Mobile के बारे में Knowledge शेयर करना काफी अच्छा लगता है.
Yah list aaye din change hoti rahti hai, khair ambani bhi aa sakte hai top 10 ke list me 🙂