Last updated on March 10th, 2021 at 02:02 pm
क्या आप 2021 में जानना चाहतें हैं की भारत में कुल कितने राज्य हैं (Bharat Mein Kul Kitne Rajya Hai) और उनके नाम क्या हैं अगर हाँ तो आप सही जगह पर हैं, आप इस आर्टिकल में जानेंगे की भारत में कुल कितने राज्य हैं. हमारा भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है और जनसँख्या के हिसाब से हमारा भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे आबादी वाला देश है. हमारे देश में कई प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं और कई धर्म के लोग भी हमारे भारत में रहते हैं.
हमारा भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश हैं जहाँ दुनिया के किसी भी धर्म के लोग शांति से रह सकते हैं और हमारे देश की तरक्की में हर भारतीय का हाथ है जो की अलग अलग राज्य में रहते हैं, हर राज्य के विकास से देश का विकास होता है तो चलिए जानतें हैं की भारत में कुल कितने राज्य हैं.
भारत में कुल कितने राज्य हैं? (Bharat Mein Kul Kitne Rajya Hai)
साल 2014 तक भारत में कुल 27 राज्य थे लेकिन वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. साल 2014 में तेलंगाना जो की आंध्र प्रदेश का हिस्सा था उसे एक अलग राज्य घोसित किया गाया था. कुल 28 राज्यों में से उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है.
सभी 28 राज्यों के नाम निचे लिस्ट में दिए गए हैं.
SR no. | राज्य | राज्य की राजधानी | State Name |
---|---|---|---|
1 | आंध्र प्रदेश | अमरावती | Andhra Pradesh |
2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | Arunachal Pradesh |
3 | असम | दिसपुर | Assam |
4 | बिहार | पटना | Bihar |
5 | छत्तीसगढ़ | रायपुर | Chhattisgarh |
6 | गोवा | पणजी | Goa |
7 | गुजरात | गांधीनगर | Gujrat |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | Hariyana |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | Himachal Pradesh |
10 | झारखण्ड | रांची | Jharkhand |
11 | कर्नाटक | बैंगलोर | Karnataka |
12 | केरल | तिरुवनंतपुरम | Kerala |
13 | मध्यप्रदेश | भोपाल | Madhya Pradesh |
14 | महाराष्ट्र | मुंबई | Maharashtra |
15 | मणिपुर | इंफाल | Manipur |
16 | मेघालय | शिलोंग | Meghalaya |
17 | मिजोरम | आइज़ोल | Mizoram |
18 | नागालैंड | कोहिमा | Nagaland |
19 | ओडिशा | भुवनेश्वर | Odisha |
20 | पंजाब | चंडीगढ़ | Punjab |
21 | राजस्थान | जयपुर | Rajsthan |
22 | सिक्किम | गंगटोक | Sikkim |
23 | तमिलनाडु | चेन्नई | Tamil Nadu |
24 | तेलंगाना | हैदराबाद | Telangana |
25 | त्रिपुरा | अगरलता | Tripura |
26 | उत्तराखंड | देहरादून | Uttara Khand |
27 | उत्तरप्रदेश | लखनऊ | Uttar Pradesh |
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकात्ता | West Bengal |
भारत के केंद्र शासित प्रदेश
SR no. | केंद्र शासित प्रदेश |
---|---|
1 | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह |
2 | चंडीगढ़ |
3 | दादरा और नगर हवेली |
4 | जम्मू और कश्मीर |
5 | लक्षद्वीप |
6 | पुदुचेरी |
7 | दिल्ली |
8 | लद्दाख |
अब तक आप यह समझ ही गए होंगे की भारत में कुल कितने राज्य हैं (Bharat Mein Kul Kitne Rajya Hai) और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं हमें आशा है की आपको पूरी तरह से मालूम हो गया होगा की भारत में कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं. हमारे भारत के विकास में सभी राज्यों का हाथ हैं दोस्तों हमारा देश आगे तभी बढ़ेगा जब हम सभी मिलकर भारत को आगे बढ़ाने का प्रण लेंगे.
भारत उत्तर से दक्षिण तक 3124 किलोमीटर जितना लंबा है और पूर्व से लेकर पश्चिम तक 2933 किलोमीटर जितना चौड़ा है. आज के समय में भारत तेज़ गति से तरक्की कर रहा है. भारत के सभी राज्यों को मिलकर विकास करना होगा जिससे दुनिया में हमारे भारत देश का विकास तेज़ गति से होगा.

विकास तिवारी इस ब्लॉग के मुख्य लेखक हैं. इन्होनें कम्प्यूटर साइंस से Engineering किया है और इन्हें Technology, Computer और Mobile के बारे में Knowledge शेयर करना काफी अच्छा लगता है.