Last updated on March 13th, 2021 at 11:38 am
भारत में कई सारी नदियाँ बहती हैं इसलिए भारत को नदियों का गढ़ माना जाता है, देश की विकास में नदियों का भी रोल होता. भारत में 400 से भी अधिक नदियाँ हैं, भारत की सभी नदियाँ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में जाकर मिल जाती है.
भारत में अक्सर दो जगहों से नदियों का उद्गम होता है, हिमालय और पेनिनसुला से हिमालय की नदियाँ बारहमासी बहती हैं और पेनिनसुला से निकलने वाली नदियाँ बारिस के मौसम में बहती हैं, दक्षिण भारत (Dakshin Bharat Ki Sabse Lambi Nadi) से लेकर पूर्वी भारत तक नदियाँ फैली हुई हैं. निचे टॉप 10 भारत की सबसे लम्बी नदियों की लिस्ट दी गयी है (Top 10 Bharat Ki Sabse Lambi Nadi)
भारत की 10 सबसे बड़ी नदियाँ (Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Kaunsi Hai)
Sr no. | नदी का नाम | नदी की लम्बाई (किलोमीटर में ) |
---|---|---|
1 | गंगा | 2525 Km |
2 | गोदावरी | 1465 Km |
3 | यमुना | 1376 Km |
4 | नर्मदा | 1312 Km |
5 | कृष्णा | 1300 Km |
6 | इंडस | भारत में लम्बाई 1114 Km (Total लम्बाई 3180 Km) |
7 | ब्रह्मपुत्र | भारत में लम्बाई 916 Km (Total लम्बाई 2900 Km) |
8 | महानदी | 890 Km |
9 | कावेरी | 800 Km |
10 | ताप्ती | 724 Km |
1. गंगा (Ganges) – 2525 Km

गंगा भारत की सबसे बड़ी नदी है इसकी कुल लम्बाई करीब 2525 किलोमीटर है, इसका उद्गम पूर्वी हिमालय से होता है उसके बाद भारत से होते हुए बांग्लादेश में जाती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. वाराणसी, हरिद्वार, इलाहाबाद, कानपूर, और पटना ये कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जो की गंगा नदी से घिरे हुए हैं.
2. गोदावरी (Godavari) – 1465 Km

गोदावरी भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है इसकी कुल लम्बाई करीब 1465 किलोमीटर है, इसे हिन्दू में एक पवित्र स्थल माना जाता है यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी सदाबहार है. इसका उद्गम महाराष्ट्र के त्रम्ब्केश्वर से होता उसके बाद यह छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. यह दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी है (Dakshin Bharat Ki Sabse Lambi Nadi) और इसे दक्षिण भारत में दक्षिण गंगा के नाम से भी जाना जाता है.
3. यमुना (Yamuna) – 1376 Km

यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी है इसकी कुल लम्बाई लगभग 1376 किलोमीटर है, इसका उद्गम उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है उसके बाद उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश से होते हुए अंत में अरब सागर में जाकर मिल जाती है.
4. नर्मदा (Narmada) – 1312 Km

यह भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है, इसकी कुल लम्बाई 1312 किलोमीटर है, इसका उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक से होता है उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात से होते हुए अंत में अरब सागर में जाकर मिल जाती है. इसे भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है, इसी के साथ यह कई सारी वन्यजीवों को जीवन प्रदान करती है.
5. कृष्णा (Krishna) – 1300 Km

कृष्णा नदी भारत की पांचवी सबसे बड़ी नदी है इसका उद्गम महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से होता है उसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, और तेलंगाना से होते हुए अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. यह वन्यप्राणियों को जीवन तो प्रदान करती ही है उसके साथ ही बिजली और सिंचाई के लिए इसके ऊपर कई सारे डैम का भी निर्माण किया गाया है.
6. इंडस (Indus) – 1114 Km

इंडस नदी भारत की छठी सबसे बड़ी नदी है, वैसे तो इसकी कुल लम्बाई करीब 3180 किलोमीटर है लेकिन भारत में इसकी कुल लम्बाई करीब 1114 किलोमीटर है, इसका उद्गम कैलाश के मानसरोवर से होता है उसके बाद यह लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान से होते हुए पकिस्तान में जाती है और अंत में जाकर अरब सागर में मिल जाती है.
7. ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra) – 916 Km

ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सातवीं सबसे बड़ी नदी है, वैसे तो इसकी कुल लम्बाई करीब 2900 किलोमीटर है, लेकिन भारत में इसकी कुल लम्बाई लगभग 916 किलोमीटर है इसका उद्गम हिमालय के अंग्सी ग्लेशियर से होता है उसके बाद यह अरुणांचल प्रदेश और असम से होते हुए बांग्लादेश पहुँच जाती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है.
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे करीब 6 लाख से भी अधिक लोग रहते हैं जो की पानी के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर ही निर्भर रहते हैं. भारत में इसे एक पुण्य नदी के रूप में पूजा जाता है.
8. महानदी (Mahanadi) – 890 Km

महानदी भारत की आठवीं सबसे बड़ी नदी है, इसकी कुल लम्बाई करीब 890 किलोमीटर है इसका उद्गम छत्तीसगढ़ के शिव पर्वत से होता है. महानदी का अधिकतर भाग ओडिशा राज्य से बहता है.
9. कावेरी (Kaveri) – 800 Km

कावेरी नदी भारत की नौवीं और तमिल नाडु की सबसे बड़ी नदी है, इसकी कुल लम्बाई करीब 800 किलोमीटर है. इसका उद्गम कर्नाटक के कोडागु क्षेत्र से होता है उसके बाद तमिल नाडु से होते हुए अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है. कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है.
10. ताप्ती (Tapti) – 724 Km

ताप्ती नदी भारत की दसवीं सबसे बड़ी नदी है इसकी कुल लम्बाई करीब 724 किलोमीटर है, इसका उद्गम भारत के पनिन्सुलर क्षेत्र से होता है उसके बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात से होते हुए अंत में अरब सागर में मिल जाती है उसी के साथ ही ताप्ती नदी कई वन्यजीवों को जीवन प्रदान करती है. यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है.
हमें आशा है की आपको अब यह मालूम पड़ गया होगा की भारत की 10 सबसे लम्बी नदी कौनसी है (Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Kaunsi Hai), अगर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहें हैं तो आपको इस सवाल का जवाब जरूर मालूम होना चाहिए (Indian River in Hindi), तो अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें.

विकास तिवारी इस ब्लॉग के मुख्य लेखक हैं. इन्होनें कम्प्यूटर साइंस से Engineering किया है और इन्हें Technology, Computer और Mobile के बारे में Knowledge शेयर करना काफी अच्छा लगता है.