Last updated on June 11th, 2021 at 09:52 pm
आप सभी भारत के नदियों के बारे में तो जानतें हो और यह भी जानतें हो की भारत की सबसे बड़ी नदी कौनसी है, लेकिन क्या आप यह जानतें हैं की एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कौनसी है? अगर नहीं तो आज आप इस आर्टिकल में यह जान जाओगे की एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौसी है – Asia Mahadeep ki Sabse Lambi Nadi Kaunsi Hai.
SR no. | नाम | लम्बाई |
---|---|---|
1 | यांग्त्ज़े | 6300 Km |
2 | एनीसेई-अंगारा-सेलेन्गे | 5539 Km |
3 | येलो नदी | 5464 Km |
4 | ऊब-इर्रटिश | 5410 Km |
5 | अमूर-अर्गून | 4444 Km |
6 | लेना नदी | 4400 Km |
7 | मेकाँग | 4350 Km |
8 | यूफ्रट्स | 3596 Km |
9 | इंडस नदी | 3180 Km |
10 | सिर दरया नरीन | 3078 Km |
घर बैठे महीनें का 50,000 कमाएं
एशिया की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ? – Asia ki Sabse Lambi Nadi Kaunsi Hai
1. यांग्त्ज़े नदी एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है, यह नदी दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी नदी है. यांग्त्ज़े (Yangtze) नदी चीन में मौजूद है इसकी लम्बाई करीब 6300 किलोमीटर है. इस नदी का उद्गम तिब्बत के पठार से होता है उसके बाद यह चीन के कई हिस्सों से होते हुए अंत में चीन सागर में मिल जाती है.

चीन की सरकार ने वुहान के दो हिस्सों को जोड़ने के लिए यांग्त्ज़े नदी पर एक पुल भी बनाया है, निचे एशिया महाद्वीप के अन्य सबसे बड़ी नदियों के लिस्ट दिए गए हैं Longest River in Asia in Hindi.
2. एनीसेई-अंगारा-सेलेन्गे (Yenisei-Angara-Selenge) – 5539 Km

एनीसेई-अंगारा-सेलेन्गे यह तीन नदियों का जोड़ है जो की रूस और मंगोलिया से होकर बहती है इसकी कुल लम्बाई लगभग 5539 किलोमीटर है.
3. येलो नदी (Yellow River – Huang He) – 5464 Km

Yellow River एशिया महाद्वीप की तीसरी सबसे लम्बी नदी है, इसकी लम्बाई करीब 5464 किलोमीटर है यह नदी चीन में मौजूद है इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण से होता है उसके बाद चीन के अन्य क्षत्रों से होते हुए यह Yellow सागर में मिल जाती है.इस नदी को चीन में हुआंग हे नाम से भी बुलाया जाता है.
4. ऊब-इर्रटिश (Ob-Irtysh) – 5410 Km

ऊब-इर्रटिश नदी एशिया महाद्वीप की चौथी सबसे लम्बी नदी है यह रूस, कज़ाकस्तान, चीन, और मंगोलिया देशों से होकर बहती है और अंत में गल्फ ऑफ़ ऊब में मिल जाती है. इसकी लम्बाई करीब 5410 किलोमीटर है.
5. अमूर-अर्गून (Amur-Argun) – 4444 Km

अमूर-अर्गून नदी एशिया महाद्वीप की पांचवी सबसे बड़ी नदी है यह रूस, चीन, और मंगोलिया देशों से होकर बहती है और अंत में ओखोटस्क सागर में मिल जाती है. इसकी कुल लम्बाई करीब 4444 किलोमीटर है.
6. लेना नदी (Lena-River) – 4400 Km

लेना नदी एशिया महाद्वीप की छठी सबसे लम्बी नदी है, यह नदी रूस में बहती है इस नदी की कुल लम्बाई करीब 4400 किलोमीटर है.
7. मेकाँग (Mekong) – 4350 Km

मेकाँग नदी एशिया महाद्वीप की सातवीं सबसे लम्बी नदी है यह चीन, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कम्बोडिआ, और वियतनाम देशों से होकर बहती है. इस नदी की कुल लम्बाई करीब 4350 किलोमीटर है.
8. यूफ्रट्स (Euphrates) – 3596 Km

यूफ्रट्स नदी एशिया महाद्वीप की आठवीं सबसे बड़ी नदी है यह इराक, तुर्की, और सीरिया देशों से होकर बहती है. इस नदी की कुल लम्बाई करीब 3596 किलोमीटर है.
9. इंडस नदी (Indus River) – 3180 Km

इंडस नदी एशिया महाद्वीप की नौवीं सबसे लम्बी नदी है यह नदी भारत, चीन, और पकिस्तान से होकर बहती है. इस नदी की कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है.
10. सिर दरया नरीन (Syr Darya-Naryn) – 3078 Km

यह नदी एशिया महाद्वीप की दसवीं सबसे बड़ी नदी है, यह कज़ाकस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, और ताजिकिस्तान देशों से होकर बहती है. इस नदी की कुल लम्बाई करीब 3078 किलोमीटर है.
हमे आशा है की यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको आपके सवालो के जवाब मिल गए होंगे जैसे की एशिया की 10 सबसे लम्बी नदी कौसी है? (Asia ki Sabse Lambi Nadi Kaunsi Hai). अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आप अपने दोस्तों को भी शेयर करें।
आप अपने विचार और सुझाव निचे कमेंट में लिखकर हमें बता सकते हैं.

विकास तिवारी इस ब्लॉग के मुख्य लेखक हैं. इन्होनें कम्प्यूटर साइंस से Engineering किया है और इन्हें Technology, Computer और Mobile के बारे में Knowledge शेयर करना काफी अच्छा लगता है.